लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी कोविड संकट को लेकर राजनीति कर रहे हैं: भाजपा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कोरोना वायरस संकट को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। गांधी ने कोविड-19 महामारी से जुड़े सरकार के प्रबंधन को लेकर एक ‘‘श्वेत पत्र’’ जारी किया है।

अपनी पार्टी द्वारा तैयार किए गए ‘‘श्वेत पत्र’’ को जारी करते हुए, गांधी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि सरकार का कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर का प्रबंधन ‘‘त्रासदीपूर्ण’’ था।

गांधी द्वारा इस पत्र को जारी करने के कुछ घंटों बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कल से हमें इस बात की आशंका थी । कोरोना वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई में जब भी कुछ अच्छा होता है तो कांग्रेस और विशेषकर राहुल गांधी इसे पटरी से उतारने के लिए कुछ करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कल एक महत्वपूर्ण दिन था जब भारत एक दिन में टीके की 87 लाख खुराक देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। लोग उत्साहित नजर आए। ऐसा लग रहा है कि भारत कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई में जीत रहा है, तभी राहुल गांधी ने श्वेत पत्र की बात की और उसे पटरी से उतारने की कोशिश की।’’ पात्रा ने कहा कि महामारी पर काबू पाने की लड़ाई की शुरुआत से ही कांग्रेस पार्टी सरकार के हर कदम पर सवाल उठाती रही है।

पात्रा ने कहा, ‘‘जब भी हम अपनी लड़ाई में एक चौराहे पर होते हैं, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने राजनीति कर प्रयासों को पटरी से उतारने की कोशिश की है। वास्तव में, कांग्रेस ने हमारे रास्ते में बाधाएं और अड़चनें पैदा करने के लिए अथक प्रयास किये है।’’ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दूसरी लहर कांग्रेस शासित राज्य से शुरू हुई, संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक कांग्रेस शासित राज्यों से थी और इसलिए सबसे ज्यादा मौतें हुईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में टीके को लेकर सबसे अधिक हिचकिचाहट देखी गई और इसलिए कोविड-19 संक्रमण की दर सबसे अधिक रही।

उन्होंने कहा, ‘‘टीकों के विकेंद्रीकरण की मांग कांग्रेस शासित राज्यों से आई और फिर यू-टर्न लेते हुए केंद्रीकरण की मांग भी उन्हीं की ओर से आई। ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन और श्वेत पत्र के बजाय राहुल गांधी को ऐसे राज्यों में जाकर उन्हें यह आंकड़ा देना चाहिए।’’ गांधी को ‘भ्रमित’ बताते हुए पात्रा ने कांग्रेस पर विरोधाभासी मांगें करने का आरोप लगाया।

पात्रा ने कहा, ‘‘पहले उन्होंने लॉकडाउन को ‘तुगलकी’ कहा, फिर उन्होंने सवाल किया कि लॉकडाउन क्यों नहीं लगाया गया... मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि वह कब तक सिर्फ ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन करेंगे? आप कोई वास्तविक कार्य कब करेंगे?’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपनी पार्टी के शासित राज्यों में जाइए और वहां का हाल देखिए। राजस्थान में टीकों की बर्बादी कैसे हो रही है, पंजाब में टीकों की मुनाफाखोरी कैसे हो रही है और छत्तीसगढ़ किस तरह टीकों का दुरुपयोग कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए