लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस शासित राज्यों में बलात्कार के मामलों पर राहुल गांधी नहीं बोलते: संबित पात्रा

By भाषा | Updated: August 4, 2021 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को राहुल गांधी पर दक्षिण पश्चिम दिल्ली में दलित बच्ची से कथित बलात्कार और हत्या मामले का अपने राजनीतिक एजेंडा को ‘‘बढ़ाने’’ में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए कानून व्यवस्था तंत्र तेजी से काम कर रहा है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि गांधी परिवार का ‘‘चयन’’ का तरीका निंदनीय है क्योंकि उन्होंने राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में दलित लड़कियों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में कभी न तो ट्वीट किया और न ही एक शब्द बोला है। राहुल गांधी ने इससे पहले बुधवार को पीड़ित बच्ची के परिवार से मुलाकात कर पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग की।

उन्होंने राहुल गांधी पर बच्ची के परिवार से मिलने के बाद उसके माता पिता की तस्वीर पोस्ट कर उनकी पहचान उजागर कर यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया। पॉक्सो कानून के तहत पहचार उजागर करना अपराध की श्रेणी में आता है। पात्रा ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) से मामले में संज्ञान लेने और कांग्रेस नेता को नोटिस जारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘यह अपने राजनीतिक एजेंडा के लिए दलितों और गरीबों का इस्तेमाल करना है।’’

गांधी ने यहां उस नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की जिसकी पिछले दिनों कथित यौन उत्पीड़न के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि वह न्याय के पथ पर पीड़ित परिवार के साथ हैं और वे इससे ‘‘एक इंच’’ भी नहीं डिगेंगे। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि परिवार न्याय के अलावा कुछ नहीं मांग रहा है। वे कह रहे हैं कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है और इसमें मदद की जरूरत है।

पात्रा ने राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ में दलित लड़कियों और महिलाओं से ऐसे कई जघन्न मामलों का हवाला देते हुए इन मामलों में कांग्रेस नेता की ‘‘चुप्पी’’ को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘आप अपनी आंखें मूंद लेते हैं और तभी खोलते हैं जब आपको लगता है कि इससे आपको कुछ राजनीतिक लाभ होगा। यह भयावह है।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भाजपा प्रवक्ता ने गांधी के एक ट्वीट का हवाला देते हुए कहा, एक दलित की बेटी निश्चित रूप से भारत की बेटी है और यह पूछा कि क्या इन कांग्रेस शासित राज्यों में दलित बेटियां भारत की बेटियां नहीं हैं।

आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए पात्रा ने कहा कि बलात्कार के मामलों में राजस्थान देश में शीर्ष पर है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान सरकार ने दलितों पर कथित रूप से अधिक संख्या में झूठी प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए