लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की

By भाषा | Updated: December 24, 2021 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोविड​​-19 से जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए शुक्रवार को मुआवजे की मांग की और कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में यह पहला कदम होगा।

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान गंगा में शव बहाए जाने संबंधी एक खबर को साझा करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘गंगा की लहरों में कोविड मृतकों के दर्द का सत्य बह रहा है जिसे छुपाना संभव नहीं। पीड़ित परिवारों को हर्जाना देना न्याय की तरफ पहला कदम होगा।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की और कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गंगा नदी के किनारे मिले शवों के बारे में सच्चाई छिपाने के लिए राज्य के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस की दूसरी लहर के समय उत्तर प्रदेश की जनता असहनीय पीड़ा में थी व सरकार सच छिपाने के लिए गंगा किनारे दफनाए गए शवों से रामनामी हटाने और गंगा में तैरते शवों की सच्चाई छिपाने में व्यस्त थी। योगी आदित्यनाथ जी को प्रदेश से माफी मांगनी चाहिए और पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा देना चाहिए।’’

प्रियंका ने नमामि गंगा परियोजना के प्रमुख के हवाले से आई एक खबर को भी साझा किया जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान नदी में शव बहाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह