लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की, कहा, चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा कर रहे हैं

By भाषा | Updated: January 24, 2021 19:02 IST

Open in App

तिरूपुर (तमिलनाडु), 24 जनवरी तमिलनाडु में अपने प्रचार के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाए कि चीन के सैनिकों ने भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है और ‘‘56 ईंच सीना’’ रखने वाले व्यक्ति पड़ोसी देश का नाम तक नहीं ले सकते हैं।

तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे में यहां और पास के इरोड में सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाए कि मोदी महज पांच या छह उद्यमियों के लिए देश का शासन चला रहे हैं। राज्य में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

पश्चिमी जिलों में प्रचार अभियान पर निकले गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों, मजदूरों या सूक्ष्म, लघु या मध्यम श्रेणी के उद्यमियों के लिए नहीं है जो देश का भाग्य हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पहली बार भारत के लोग देख रहे हैं कि चीन की सेना भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा कर रही है। आज हम जब यहां बात कर रहे हैं उस समय हजारों चीनी सैनिक हमारे क्षेत्रों पर कब्जा कर रहे हैं और 56 ईंच सीने वाला व्यक्ति चीन का नाम तक नहीं ले सकता है। यह हमारे देश की हकीकत है।’’

लोगों से खुद को जोड़ने और भाजपा पर प्रहार करने के लिए ‘तमिल भाषा और संस्कृति’ का जिक्र करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह दिल्ली में तमिल लोगों का रखवाला बनना चाहते हैं और कहा कि वह भगवा दल को तमिल संस्कृति का अपमान नहीं करने देंगे।

एक रोडशो के दौरान कुछ स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह लोगों पर एक संस्कृति और एक भाषा थोप रही है और तमिलनाडु को ‘दूसरे दर्जे का स्थान’ बना रही है।

अंग्रेजी में दिए गए भाषण में उन्होंने कहा, ‘‘मैं तमिल भावना और संस्कृति को समझता हूं, स्वीकार करता हूं और उसका सम्मान करता हूं। मैं प्रधानमंत्री और भाजपा को तमिल लोगों का अपमान नहीं करने दूंगा।’’ उनके भाषण का तमिल में अनुवाद किया गया।

उन्होंने कहा कि भारत विविध संस्कृतियों, धर्मों और भाषाओं का देश है। गांधी ने कहा, ‘‘...यह देश का संबल है। यह हमारा कर्तव्य है कि इस देश में हर भाषा, संस्कृति और धर्म की रक्षा करें।’’

मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि तमिलनाडु का उनका दौरा लोगों को अपने ‘मन की बात’ कहने के लिए नहीं है या उन्हें सलाह देने या उन्हें क्या करना चाहिए, इस बारे में बताने के लिए नहीं है बल्कि उनकी बात सुनने के लिए है, उनकी समस्याएं समझने और उनका समाधान करने के लिए है।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के इतिहास और भाषा से शेष भारत काफी कुछ सीख सकता है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और परंपरागत संगीत की प्रस्तुति दी। कई लोगों ने उन्हें शॉल भेंट किए जबकि कुछ लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा की।

एक बुजुर्ग महिला ने आशीर्वाद के रूप में उनके ललाट पर ‘विभूति’ लगाई और कई लोगों ने उनके साथ ‘सेल्फी’ ली।

उन्होंने दिवंगत मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे के. कामराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद