राहुल गांधी ने पीवी सिंधू को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

By भाषा | Updated: August 1, 2021 20:52 IST2021-08-01T20:52:01+5:302021-08-01T20:52:01+5:30

Rahul Gandhi congratulates PV Sindhu on winning bronze medal | राहुल गांधी ने पीवी सिंधू को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

राहुल गांधी ने पीवी सिंधू को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

नयी दिल्ली, एक अगस्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को रविवार को बधाई दी।

सिंधु दो ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने चीन की बिंग जियाओ को हराकर कांस्य पदक जीता है।

गांधी ने कहा, “ भारत के लिए दूसरा मेडल जीतने पर पीवी सिंधू को बहुत बहुत बधाई।” उन्होंने 2016 के रियो ओलपिंक में रजत पदक जीता था।

पहलवान सुशील कुमार पहले भारतीय हैं जिन्होंने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ओलंपिक में सेमीफाइनल में जाने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को भी बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “ भारतीय हॉकी टीम बहुत अच्छा खेली।” इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने तोक्यो में क्वार्टर सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को हरा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul Gandhi congratulates PV Sindhu on winning bronze medal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे