राहुल गांधी ने डेसमंड टूटू के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: December 26, 2021 16:36 IST2021-12-26T16:36:06+5:302021-12-26T16:36:06+5:30

Rahul Gandhi condoles the death of Desmond Tutu | राहुल गांधी ने डेसमंड टूटू के निधन पर शोक व्यक्त किया

राहुल गांधी ने डेसमंड टूटू के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेसमंड टूटू के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के ऐसे महान नायक हमेशा ‘‘दुनियाभर में हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत’’ रहेंगे।

दक्षिण अफ्रीका में नस्ली न्याय और एलजीबीटी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले सक्रिय कार्यकर्ता एवं केप टाउन के सेवानिवृत्त एंग्लिकन आर्चबिशप टूटू का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आर्चबिशप डेसमंड टूटू के निधन पर मेरी संवेदनाएं। वह रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रतीक और गांधीवादी थे।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सामाजिक न्याय के ऐसे महान नायक दुनिया भर में हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul Gandhi condoles the death of Desmond Tutu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे