लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने रावण से की मोदी की तुलना, कहा- पीएम सिर्फ अडानी और अमित शाह की सुनते हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 9, 2023 13:22 IST

राहुल गांधी ने बुधवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया द्वारा लाए गए भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि आप पूरे देश को आग में झोंक रहे हैं।राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मणिपुर में भारत की 'हत्या' की गई है।उन्होंने कहा कि उन्होंने मणिपुर में भारत को मार डाला। न केवल मणिपुर बल्कि उन्होंने भारत को मार डाला।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से करते हुए कहा कि रावण सिर्फ मेघनाद और कुंभकर्ण की बात सुनता है और इसी तरह मोदी सिर्फ अमित शाह और अडानी की बात सुनते हैं। पिछले हफ्ते लोकसभा सांसद के रूप में बहाल हुए राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में विपक्षी गठबंधन इंडिया द्वारा लाए गए भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस शुरू की।

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, "आप पूरे देश को आग में झोंक रहे हैं। पहले यह मणिपुर था, अब यह हरियाणा है। आप पूरे देश को जलाना चाहते हैं।" राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मणिपुर में भारत की 'हत्या' की गई है।

उन्होंने कहा, "उन्होंने मणिपुर में भारत को मार डाला। न केवल मणिपुर बल्कि उन्होंने भारत को मार डाला। उनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं, बल्कि मणिपुर में भारत को मार डाला है। उन्होंने मणिपुर में भारत की हत्या कर दी है।" सुप्रीम कोर्ट द्वारा "मोदी उपनाम" वाली टिप्पणी पर मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद उनकी सदस्यता बहाल होने के बाद गांधी सोमवार को लोकसभा में लौट आए।

अविश्वास पर चर्चा के लिए भाजपा को 6 घंटे 41 मिनट, कांग्रेस को 1 घंटे 9 मिनट और डीएमके और तृणमूल कांग्रेस को 30-30 मिनट का समय आवंटित किया गया है। बहस के लिए वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 29 मिनट, शिवसेना को 24 मिनट और जेडीयू को 21 मिनट का समय दिया गया है

टॅग्स :राहुल गांधीलोकसभा संसद बिलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं