लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का दावा, सुप्रीम कोर्ट के हलफनामे में पीएम मोदी ने स्वीकारा- बढ़ाया गया है राफेल विमानों का रेट

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 13, 2018 14:31 IST

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में राफेल विमानों की कीमतों को लेकर एक लिफाफा बंद रिपोर्ट सौंप दी गई। इसी क्रम में सरकार की ओर एक हलफनामा भी दायर किया गया। अब राहुल गांधी इसी हलफनामे का हवाला दे रहे हैं।

Open in App

राफेल विमानों की खरीदारी को लेकर चल रहे राफेल डील विवाद में मंगलवार एक अहम दिन है। पहले मंगलवार को दसॉल्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एरिक) ट्रेपयर ने राहुल गांधी के सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि विमानों की खरीदारी में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। ना ही पहले की मुताबिक पैसे बढ़ाए गए हैं, ना ही अनिल अंबानी का नाम किसी और के दौरान सुझाया गया है। दसॉल्ट ने खुद अनिल अंबानी को चुना था।

इसके बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कठघरे में खड़े करते हुए कहा, "सुप्रीम कोर्ट में मोदीजी ने मानी अपनी चोरी हलफ़नामे में माना कि उन्होंने बिना वायुसेना से पूछ के कांट्रैक्ट बदला और 30,000 करोड़ रुपया अंबानी की जेब में डाला। पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त..."

असल में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में राफेल विमानों की कीमतों को लेकर एक लिफाफा बंद रिपोर्ट सौंप दी गई। इसी क्रम में सरकार की ओर एक हलफनामा भी दायर किया गया। अब राहुल गांधी का दावा है कि इस हलफनामे में पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना से पूछकर राफेल विमानों की कीमत बढ़ाने का हवाला दिया है।

इसके बाद राहुल गांधी यह दोहराना नहीं भूले कि इस डील में पीएम मोदी ने 30,000 करोड़ रुपया अंबानी की जेब में डाला है। उल्लेखनीय है कि दसॉल्ट कंपनी के सीईओ से पहले राफेल डील के वक्त फ्रांस के राष्ट्रपति रहे फ्रांसवा ओलांद यह बयान दे चुके हैं कि अनिल अंबानी की कंपनी का नाम पीएम मोदी की ओर से सुझाया गया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि रिलायंस के अलावा किसी और कंपनी का नाम भारत की ओर से नहीं सुझाया गया था।

अब दसॉल्ट के सीईओ ने कहा है कि पूरी प्रक्रिया में रिलायंस केवल 10 फीसदी काम कर रही है। रिलायंस के अलावा विमानों को तैयार करने में 30 और पार्टनर दसॉल्ट का साथ दे रहे हैं। एक पुरानी फाइल से हुए खुलासे में यह बताया गया है कि राफेल सौदे में 2012 में हुई डील की तुलना में 2016 में हुई डील में करीब 40 फीसदी तक इजाफा हुआ था।

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह