लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कहा- 'कांग्रेस ने मसूद अजहर को पकड़ा था, डोभाल ‘एस्कॉर्ट’ बनकर उसे कंधार छोड़ आए'

By भाषा | Updated: March 12, 2019 20:49 IST

रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया, ' अजीत डोभाल ने कांग्रेस-संप्रग सरकार की नीति को राष्ट्र हित में बताया था और कहा था कि संप्रग सरकार" हाईजैकिंग को लेकर ठोस नीति लाई है।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वाजपेयी सरकार के समय रिहा किए जाने के मुद्दे को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं भाजपा पर फिर हमला बोला और आरोप लगाया कि इस आतंकी को कांग्रेस की सरकार ने पकड़ा था, लेकिन भाजपा सरकार ने इस आतंकी को छोड़ दिया तथा डोभाल ‘एस्कॉर्ट’ बनकर उसे कंधार ले गए थे।

उन्होंने गांधीनगर में कांग्रेस की एक जनसभा में कहा, ‘‘मसूद अजहर ने पुलवामा में हमला कराया। मैं नरेंद्र मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि अजहर को जेल से निकालकर किसने पाकिस्तान भेजा? भाजपा की सरकार ने, वाजपेयी की सरकार ने मसूद अजहर को विशेष विमान में बैठाकर, पैसा देकर कंधार पहुंचाया। मोदी जी, आपके जो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं वो हवाई जहाज में मसूद अजहर के साथ एस्कॉर्ट बनकर कंधार गए।

गांधी ने कहा, ‘‘ आप देशभक्ति की बात करते हैं तो बताइए कि आपकी सरकार ने पाकिस्तान भेजा । मसूद अजहर को कांग्रेस की सरकार ने पकड़ा था और उसे जेल में डाला था। ’’

इससे पहले थिंक टैंक 'विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन' की वेबसाइट पर प्रकाशित डोभाल के एक पुराने साक्षात्कार का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'अजीत डोभाल ने कहा था कि मसूद अज़हर को रिहा करना एक राजनीतिक फैसला था। सवाल: यह किसका राजनीतिक फ़ैसला था? उत्तर: भाजपा सरकार का। तो क्या अब मोदी जी, रविशंकर प्रसाद इस राष्ट्र विरोधी फ़ैसले की जिम्मेदारी लेंगे?'

उन्होंने कहा, 'मोदीजी के एनएसए अजीत डोभाल ने आतंकी मसूद अजहर को विस्फोटक व बंदूक़ चलाने की जानकारी भी न होने का दिया ‘क्लीन चिट सर्टिफ़िकेट’-1. मसूद को आईईडी बम बनाना भी नहीं आता, 2. मसूद को निशाना लगाना नहीं आता, 3. अज़हर को रिहा करने के बाद पर्यटन में 200 प्रतिशत की वृद्धि।'

सुरजेवाला ने दावा किया, ' अजीत डोभाल ने कांग्रेस-संप्रग सरकार की नीति को राष्ट्र हित में बताया था और कहा था कि संप्रग सरकार" हाईजैकिंग को लेकर ठोस नीति लाई है। यानी न कोई रियायत और न ही आतंकवादियों से कोई बातचीत। मोदी जी, इसके लिए 56 महीने के कोरे भाषण नहीं, हिम्मत चाहिए।'

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन