लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी चुनौती,  1654 दिन हो गए प्रधानमंत्री बने अब तो ये काम कर लीजिए

By भाषा | Updated: December 6, 2018 01:00 IST

राहुल गांधी ने हैदराबाद में संवाददाता सम्मेलन करने के बाद ट्वीट किया, 'प्रिय मोदी जी, अब चुनाव प्रचार पूरा हो गया है। आशा करता हूं कि आप प्रधानमंत्री के तौर पर अपने पार्ट टाइम जॉब के लिए कुछ समय निकालेंगे।' 

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार का दौर खत्म होने के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पदभार संभालने के इतने दिनों बाद अब मोदी को संवाददाता सम्मेलन कर सवालों की बौछार का लुत्फ उठाना चाहिए।गांधी ने हैदराबाद में संवाददाता सम्मेलन करने के बाद ट्वीट किया, 'प्रिय मोदी जी, अब चुनाव प्रचार पूरा हो गया है। आशा करता हूं कि आप प्रधानमंत्री के तौर पर अपने पार्ट टाइम जॉब के लिए कुछ समय निकालेंगे।' उन्होंने कहा, 'आपको प्रधानमंत्री बने 1,654 दिन हो गए। फिर भी कोई संवाददाता सम्मेलन नहीं? हैदराबाद में संवाददाता सम्मेलन की कुछ तस्वीरें आपके लिए शेयर कर रहा हूं। किसी दिन कोशिश करिए। सवालों की बौछार का सामना करना मजेदार होता है।' गौरतलब है कि तेलंगाना में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गांधी ने सहयोगी तेदेपा के नेता चंद्रबाबू नायडू के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया