कठुआ-उन्नाव रेप जैसे मामलों के विरोध में आज रात इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगे राहुल गांधी, कहा- आप भी आकर साथ दें

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 12, 2018 22:42 IST2018-04-12T22:42:19+5:302018-04-12T22:42:19+5:30

राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी। रात को 9 बजकर 39 मिनट पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया,  लाखों भारतीयों की तरह रेप की घटनाओं से मेरा भी दिल दुखी है। भारत में महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जा सकता है।

Rahul gandhi candlelight protest at India gate at midnight 12 April for kathua-unnao rape | कठुआ-उन्नाव रेप जैसे मामलों के विरोध में आज रात इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगे राहुल गांधी, कहा- आप भी आकर साथ दें

कठुआ-उन्नाव रेप जैसे मामलों के विरोध में आज रात इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगे राहुल गांधी, कहा- आप भी आकर साथ दें

नई दिल्ली, 12 अप्रैल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज रात को उन्नाव और कठुआ रेप जैसे मामलों के विरोध में आज रात( 12 अप्रैल) को  इंडिया गेट पर कैंडल मार्च करने का फैसला किया है। इस मुद्दे पर शुरुआत से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी काफी अक्रामक रूख अपनाए हुए हैं। 

राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी। रात को 9 बजकर 39 मिनट पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर बताया,  लाखों भारतीयों की तरह रेप की घटनाओं से मेरा भी दिल दुखी है। भारत में महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जा सकता है। आइए आज रात 12 बेज मेरे साथ इंडिया गेट पर रेप के विरोध में शांति कैंडल मार्च को ज्वाइन कीजिए।  हिंसा और न्याय की मांग के लिए मेरे साथ मार्च कीजिए।'  

बता दें कि इस मामले में राहुल गांधी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ये वक्त उपवास का नहीं है बोलने का है। देश प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनना चाहता है।


गौरतलब है कि 8 साल की मासूम आसिफा का शव कठुआ स्थित उसके गांव के पास के जंगल से 17 जनवरी 2018 को बरामद हुआ था। जबकि बच्ची 10 जनवरी से ही लापता थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने बच्ची का अपहरण उसका घोड़ा खोजकर लाकर देने के बहाने किया था।

इस मामले में चार्जशीट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस चार्जशीट के मुताबिक गांव के ही एक मंदिर में बच्ची के साथ छह लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बच्ची की हत्या करने से ठीक पहले भी उसके साथ दोबारा रेप किया था। 

 वहीं उत्तर प्रदेश में उन्नाव में गैंगरेप मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी न होने पर हाई कोर्ट ने योगी सरकार से दो टूक पूछा है कि आप गिरफ्तारी करेंगे या नहीं।  कुलदीप सिंह सेंगर पर एक लडकी के साथ गैंगरेप करने का आरोप है। मामला पिछले साल जून का है। उस समय लड़की की उम्र 17 साली बतायी जा रही है। लड़की के पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गयी है। लड़की के पिता के संग मारपीट के आरोप में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया है।   

Web Title: Rahul gandhi candlelight protest at India gate at midnight 12 April for kathua-unnao rape

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे