लाइव न्यूज़ :

WATCH: "मेरा नाम गांधी है....गांधी किसी से माफी नहीं मांगता है", संसद की सदस्यता रद्द होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी, स्पीकर को लेकर कही यह बात

By आजाद खान | Updated: March 25, 2023 14:42 IST

यही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए यह आरोप लगाया है कि जब उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया तो वे इस बात को लेकर स्पीकर के पास भी गए थे। ऐसे में कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि स्पीकर ने यह कहते हुए कि 'भैय्या मैं तो नहीं कर सकता'उनकी कोई मदद नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद की सदस्यता रद्द होने पर बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है।ऐसे में उनसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में माफी मांगने को लेकर एक सवाल पूछा गया था।इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि उनका नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता है।

नई दिल्ली: संसद की सदस्यता रद्द होने पर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उनका नाम राहुल गांधी है और गांधी कभी माफी नहीं मांगता है। दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि भाजपा के लोग जब यह कहते है कि जब राहुल गांधी से यह कहा जाता है कि वे माफी मांग ले तो वो माफी नहीं मांगते है। 

इस पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने जवाब दिया है और कहा है कि 'मेरा नाम सावरकर नहीं है।' इस सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा है कि' गांधी कभी माफी नहीं मांगता है।' बता दें कि 2019 में कर्नाटक की एक रैली में 'मोदी सरनेम' को लेकर दिए गए बयान में लोकर अब जाकर फैसला आया है जिसमें सूरत की कोर्ट राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई। ऐसे में सजा होने के कारण कांग्रेस नेता की संसद की सदस्यता भी चली गई है। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा राहुल गांधी ने

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जब राहुल गांधी से पत्रकार ने यह सवाल पूछा कि भाजपा वाले यह कहते रहते है कि जब भी राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा जाता है तो वे माफी नहीं मांगते है। ऐसे में पत्रकार ने सवाल में आगे पूछा कि भाजपा के इन आरोपों को लेकर राहुल गांधी क्या सोचते है। इस पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि 'राहुल गांधी सोचता है कि मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगते हैं।'

इस दौरान कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने पार्लियामेंट हाउस में यह कहा कि उन्हें बोलने दीजिए लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी कहा है कि वे इस सिलसिले में दो बार चिट्ठी भी लिखी है, लेकिन इन सब का कोई फायदा नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि मैने एक बार बोलने की इजाजत मांगी थी। 

स्पीकर को लेकर कही यह बात 

कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उनके बार-बार बोलने पर जब उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया गया तो उन्होंने इसके लिए चिट्ठी लिखी और एक बार खुद वे स्पीकर से भी मिले है। राहुल के अनुसार, उन्होंने स्पीकर से स्वंय मुलाकात की और कहा कि सर आप लोकतंत्र के रक्षक है, मुझे बोलने दीजिए। 

इस पर राहुल गांधी आगे कहते है कि मेरी बात सुनकर स्पीकर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और कहा कि 'भैय्या मैं तो नहीं कर सकता'। इस पर राहुल ने आगे कहा कि आप नहीं कर सकते है तो और कौन कर सकता है...शायद मोदी जी से जाकर कहना होगा..वो तो करने नहीं देंगे।  

 

टॅग्स :राहुल गांधीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह