लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने 'ग्रामोफोन' से तुलना वाले तंज को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना, ट्विटर पर शेयर की वीडियो

By भाषा | Updated: December 9, 2018 16:56 IST

वीडियो मोदी की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत से शुरू होता है जिसमें वह कहते हैं ‘‘पहले ग्रामोफोन रिकॉर्ड हुआ करता था।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनकी तुलना एक ‘ग्रामोफोन’ से करने के लिए रविवार को नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री का एक वीडियो पोस्ट किया।

इस वीडियो में मोदी को अपने भाषणों में गांधी परिवार के सदस्यों का बार-बार संदर्भ देते हुए देखा और सुना जा सकता है।

भाजपा नेताओं के साथ अक्टूबर में वीडियो संवाद में मोदी ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि वह एक ही बात को उसी तरह दोहराते हैं मानो ग्रामोफोन की पिन अटक गई है लेकिन लोग सरकार के खिलाफ उनके ‘‘बचकाने’’ दावों और ‘‘झूठ’’ को स्वीकार नहीं करेंगे और लोगों को उनके बयानों का ‘‘मजा’’ लेना चाहिए।

मोदी के बयानों का एक वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया:‘‘ यह मनोरंजक वीडियो श्री 36 द्वारा प्रस्तुत किया गया है! मुझे आशा है कि आप इसे देखकर आनंद लेंगे! कृपया इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें ताकि वे भी इसका आनंद उठा सकें।’’

वीडियो मोदी की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत से शुरू होता है जिसमें वह कहते हैं ‘‘पहले ग्रामोफोन रिकॉर्ड हुआ करता था। कभी वह अटक जाता था और एक ही शब्द बार बार सुनाई देता था। कुछ लोग इसी तरह के हैं। उनके दिमाग में एक बात घर कर जाती है और वह उसे ही दोहराते रहते हैं।’’ 

इसके बाद राहुल गांधी ने मोदी के भाषणों का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह गांधी परिवार के सदस्यों का बार-बार संदर्भ देते हुए नजर आ रहे है। प्रधानमंत्री विभिन्न स्थानों पर जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का जिक्र करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया