लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने विधायकों को दिल्ली किया तलब, बिहार कांग्रेस में बगावत की खबर से आलाकमान परेशान, सीएम नीतीश के मिले कई एमएलए

By एस पी सिन्हा | Updated: July 5, 2021 20:08 IST

राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास से मुलाकात की थी. इसमें बिहार को लेकर लंबी चर्चा हुई.

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी सभी विधायकों से बात कर उनकी समस्या सुनेंगे. मामला नीतीश कुमार के ऑपरेशन कांग्रेस से जुड़ा है. कांग्रेसी विधायकों पर डोरा डालने का सिलसिला तेज कर दिया है.

पटनाः बिहार में कांग्रेस विधायकों के संभावित टूट की भनक मिलते ही राहुल गांधी ने सभी विधायकों को दिल्ली तलब किया है.

 

 

कांग्रेस के सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस के सभी विधायकों को 9 जुलाई को दिल्ली बुलाया गया है. इस दौरान राहुल गांधी सभी विधायकों से बात कर उनकी समस्या सुनेंगे. सूत्रों के अनुसार कल ही राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास से मुलाकात की थी. इसमें बिहार को लेकर लंबी चर्चा हुई.

दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद ये तय किया गया कि सारे विधायकों को दिल्ली बुलाया जाये, जहां राहुल गांधी खुद उनसे बात करें. दरअसल, मामला नीतीश कुमार के ऑपरेशन कांग्रेस से जुड़ा है. कांग्रेस आलाकमान को भनक मिली है कि नीतीश कुमार ने अपने दूतों के जरिये कांग्रेसी विधायकों पर डोरा डालने का सिलसिला तेज कर दिया है.

पिछले तीन-चार दिनों में कांग्रेस के पांच विधायकों की बातचीत नीतीश कुमार के दूत से हुई है. जदयू के एक सांसद के अलावा एक मंत्री इसमें लगे हुए हैं. जानकारों के अनुसार मदन सहनी प्रकरण के बाद नीतीश कुमार के दूत और सक्रिए हो गए हैं. मदन सहनी ने खुलेआम सरकार को आंख दिखाया है. चार-पांच और विधायक उनकी तरह मुखर हो जायें तो नीतीश सरकार मुश्किल में पड़ सकती है.

कारण कि नीतीश  सरकार के पास बहुमत बेहद कम है. सत्तारूढ़ गठबंधन के आधा दर्जन विधायक भी पाला बदल लें, तो सरकार गिर जायेगी. ऐसे में जदयू ने कोशिशें तेज की है. उसे लग रहा है कि कांग्रेस को तोड़ा जा सकता है. बिहार में कांग्रेस के 19 विधायक हैं.

दलबदल कानून के तहत कांग्रेस को तोड़ने के लिए 13 विधायक चाहिये. अगर 13 विधायक नीतीश के साथ आ जायें तो फिर नीतीश कुमार को कुर्सी जाने का डर नहीं सतायेगा. लिहाजा कांग्रेसी विधायकों पर डोरा डालने की कवायद तेज हुई है. इसकी भनक दिल्ली दरबार में भी पहुंच गई है.

टॅग्स :नीतीश कुमारकांग्रेसराहुल गांधीजेडीयूभारतीय जनता पार्टीपटनाआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा