लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने ऑस्कर फर्नांडिस को आखिरी विदाई दी, कांग्रेस का ‘सच्चा सिपाही’ बताया

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:07 IST

Open in App

बेंगलुरु, 16 सितंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह ‘एक मित्र, मार्गदर्शक और पार्टी के सच्चे सिपाही’ थे।

फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद पिछले 13 सितंबर को मेंगलुरू में निधन हो गया था। वह 80 साल के थे।

राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ऑस्कर फर्नांडीस जी के परिवार के साथ कुछ समय बिताया। उन्हें आखिरी विदाई दी। वह एक मित्र, मार्गदर्शक और कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यहां पहुंचने के बाद फर्नांडिस की पत्नी ब्लॉसम समेत परिवार के विभिन्न सदस्यों से मुलाकात की। वह सेंट पैट्रिक्स गिरिजाघर में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत पार्टी कई नेताओं ने भी फर्नांडिस को अंतिम विदाई दी।

फर्नांडिस का पार्थिव शरीर बुधवार शाम मेंगलुरू से यहां लाया गया था और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में लोगों के दर्शन के लिए रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू