लाइव न्यूज़ :

'नरेंद्र मोदी 6 महीने बाद घर से बाहर नहीं निकल पाएंगे, युवा इनको ऐसा डंडा मारेंगे', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर विवादित बयान

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 6, 2020 09:53 IST

Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाह छह बजे से दिल्ली में चुनावी प्रचार नहीं किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने यह आपत्तिजनक टिप्पणी दिल्ली के हौज रानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 की रैली में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादिय बयान दिया है। राहुल गांधी ने दिल्ली के चुनावी रैली में कहा, ''ये दो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहे हैं, छह महीने बाद ये घर से नहीं निकल पाएंगे। हिन्दुस्तान के युवा इनको ऐसा डंडा मारेंगे, इनको समझ में आ जाएगा कि हिन्दुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता।'' राहुल गांधी ने यह आपत्तिजनक टिप्पणी दिल्ली के हौज रानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और ‘आप’ पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिलचस्पी नौजवानों को नौकरी देने में नहीं है। इसके उलट वे सत्ता में रहने के लिए एक भारतीय को दूसरे भारतीय से लड़ाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “ मोदी और भाजपा को इससे लाभ हो सकता है, लेकिन भारतीयों को नहीं। अगर आप विकास और रोज़गार चाहते हैं, तो आपको लोगों के दिलों से नफरत मिटानी होगी।” गांधी ने आर्थिक मंदी और बेरोज़गारी के मुद्दे से नहीं निपटने और हिंसा को बढ़ावा देने के लिए भाजपा को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा, “ वे (भाजपा) हिन्दू धर्म की बात करते हैं, वे इस्लाम की बात करते हैं, वे सिख धर्म की बात करते हैं। उन्हें धर्म का कोई ज्ञान नहीं है। हिन्दू धर्म, इस्लाम, ईसाई, सिख धर्म में -- कहां लिखा है कि अन्य लोगों पर हमला करो, उनका दमन करो?” जंगपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह के पक्ष में आयोजित रैली में गांधी ने कहा कि मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का यह कैसा “हिंदू धर्म” है? हिंदू धर्म में सबको साथ लेकर चलने की बात है। गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) का मकसद समाज में नफरत फैलाना है, जो कांग्रेस ने कभी नहीं किया।

दिल्ली में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाह छह बजे से दिल्ली में चुनावी प्रचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में आज गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तथा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोडशो कर सकते हैं। 11 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान तीनों पार्टियों ने एक दूसरे पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), बेरोजगारी और तुष्टीकरण की राजनीति के मुद्दे पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं