लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का PM मोदी पर करारा हमला, कहा-जनता की अदालत से भाग गया छप्पन इंच की छाती वाला चौकीदार

By भाषा | Updated: January 9, 2019 16:11 IST

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है और इसके अन्य स्थायी विकल्पों पर विचार करना होगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने पर मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ही मालिक है और हम यहां सेवा करने आए हैं। 

Open in App

राफेल विमान सौदे पर लोकसभा में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैर हाजिरी पर वार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि ‘‘छप्पन ईंच की छाती वाले प्रधानमंत्री लोकसभा में कदम नहीं रख पाए।’’ उन्होंने कहा कि जब जनता की अदालत, लोकसभा में राफेल मामले पर चर्चा हो रही थी तो प्रधानमंत्री मोदी पंजाब में एक विश्वविद्यालय में भाषण दे रहे थे। राहुल ने कहा, ‘‘चौकीदार ने चोरी की है और चौकीदार डरकर भाग गया। छप्पन ईंच की छाती वाला चौकीदार जनता की अदालत से भाग गया।’’ 

इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है और इसके अन्य स्थायी विकल्पों पर विचार करना होगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने पर मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ही मालिक है और हम यहां सेवा करने आए हैं। 

राफेल सौदे में कथित अनियमितताओं का आरोप दोहराते हुए राहुल ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए तथा संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बननी चाहिए। राहुल ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने राफेल सौदे पर जनता की अदालत में सवाल उठाए।

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि मोदी जी आप सामने आइए। राफेल मामले में कांग्रेस पार्टी अपनी बात रखेगी और आप अपनी बात रखिए। आपने देखा होगा कि छप्पन ईंच की छाती वाले प्रधानमंत्री लोकसभा में एक मिनट के लिए भी नहीं आ पाए। ढाई घंटे रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाषण दिया। वह हमारे सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। लेकिन मोदी ने एक मिनट के लिए लोकसभा में अपना चेहरा नहीं दिखाया।’’ 

राहुल ने कहा, ‘‘ लोकसभा में राफेल मामले पर चर्चा हो रही है, नरेंद्र मोदी जी पंजाब भाग गए और वहां की एक यूनिवर्सिटी में भाषण देते हैं। मगर जनता की अदालत में, मोदी जी ने एक मिनट लोकसभा में कदम नहीं रखा। चौकीदार ने चोरी की है और चौकीदार डरकर भाग गया। जनता की अदालत से छप्पन ईंच की छाती वाला चौकीदार भाग गया। और एक महिला से कहता है... कि सीतारमण जी से कहता है ... कि आप मेरी रक्षा कीजिए, मैं अपनी रक्षा नहीं कर पाउंगा। ढाई घंटे वह महिला रक्षा नहीं कर पाईं।’’ 

इसके साथ ही राहुल ने कहा कि रक्षा मंत्री सीतारमण ढाई घंटे बोलने के बावजूद कांग्रेस के सीधे साधे सवाल का हां या ना में जवाब नहीं दे पायीं।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसराफेल सौदालोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह