लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना, कहा-2 घंटे तक बोलीं रक्षामंत्री पर नहीं दिया मेरे सवालों का जवाब

By स्वाति सिंह | Updated: January 5, 2019 13:11 IST

राहुल गांधी ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि 2019 में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर राफेल मामले की आपराधिक जांच होगी और जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में दो घंटे तक बोलीं, लेकिन दो आसान सवालों का जवाब नहीं दिया। राहुल गांधी ने लोकसभा की शुक्रवार की कार्यवाही का एक संक्षिप्त वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा, ' रक्षा मंत्री संसद में दो घन्टे तक बोलीं, लेकिन मेरे दो आसान सवालों का जवाब नहीं दे सकीं।' उन्होंने कहा, 'इस वीडियो को देखिए और शेयर करिए। ये सवाल हर भारतीय को प्रधानमंत्री एवं उनके मंत्रियों से पूछने दीजिये।' 

उन्होंने सवाल किया, 'एचएएल से अनुबंध छीनकर अनिल अंबानी की कंपनी को किसने दिया? क्या नए सौदे को लेकर रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को आपत्ति थी?"  गांधी ने शुक्रवार को यह भी कहा था कि 2019 में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर राफेल मामले की आपराधिक जांच होगी और जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार (3 जनवरी) को ही राहुल गांधी ने 'परीक्षा' के लिए प्रधानमंत्री को चार सवाल भी भेजे थे। राहुल ने पूछा था कि हर विमान के लिए 560 करोड़ रुपये की जगह 1600 करोड़ रुपये का भुगतान क्यों हुआ और करार 'एए' (रिलायंस समूह के अनिल अंबानी का संदर्भ) को क्यों दिया गया, सार्वजनिक क्षेत्र की हिन्दुस्तान ऐरोनाटिक्स लिमिटेड को क्यों नहीं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा,'कल, प्रधानमंत्री संसद में 'ओपन बुक राफेल सौदा परीक्षा' का सामना करेंगे।' इसके बाद शुक्रवार को सीतारमण ने 36 राफेल लड़ाकू विमान के सौदे को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाये जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों का दो घंटे के भाषण में बिंदुवार जवाब दिया। 

रक्षामंत्री ने अपने जवाब में कांग्रेस पर फर्जीवाड़े का सहारा लेकर देश को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बोफोर्स घोटाले के कारण कांग्रेस की सरकार गयी थी और राफेल सौदा नरेंद्र मोदी की सरकार को सत्ता में वापस लाएगा। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनिर्मला सीतारमणभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह