लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्राः केजरीवाल पर हमला, दिल्ली को ना दिया जाए पंजाब का रिमोट कंट्रोल, राहुल का सीएम मान पर निशाना, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 16, 2023 22:10 IST

पंजाबः होशियारपुर में राहुल गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। 

Open in App
ठळक मुद्देस्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए।भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल के दबाव में नहीं आना चाहिए।पंजाब को दिल्ली से संचालित नहीं होना चाहिए।

होशियारपुरः भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होशियारपुर में राहुल गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि भगवंत मान को किसी के ‘रिमोट कंट्रोल’ से संचालित नहीं होना चाहिए। उन्हें स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब को दिल्ली से संचालित नहीं होना चाहिए, मुख्यमंत्री भगवंत मान को अरविंद केजरीवाल के दबाव में नहीं आना चाहिए। राहुल ने कहा कि पंजाब में कानून का बुरा हाल है। आप के नेता पंजाब को चला रहा है। गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब को पंजाब से चलाया जाना चाहिए, इसे दिल्ली से नहीं चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि आप पंजाब के मुख्यमंत्री हैं, पंजाब को पंजाब से ही चलाया जाना चाहिए।

भगवंत मान को (अरविंद) केजरीवाल जी और दिल्ली के दबाव में नहीं आना चाहिए।’’ भगवंत मान को विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जिनका आरोप है कि पंजाब सरकार के सभी बड़े फैसले दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लिए जा रहे हैं।

गांधी ने कहा कि यात्रा को जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में नफरत और डर फैलाया जा रहा है तथा भाई को भाई के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है। गांधी ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दोहराया कि उनकी यात्रा नफरत के बाजार में प्रेम की दुकान खोल रही है।

यात्रा के दौरान दो युवकों ने राहुल गांधी को मूसेवाला की एक तस्वीर भी दी। मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर मानसा सीट से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक परगट सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं ने ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में भाग लिया।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राकांग्रेसराहुल गांधीभगवंत मानअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह