लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, भारत के वर्तमान से ध्यान भटका कर भविष्य के साथ खेल रहे हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2021 21:14 IST

राहुल गांधी ने ‘टॉयकैथॉन-2021’ के प्रतियोगियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद के बाद बृहस्पतिवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में रोजगार देने वाले ही बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री अपने नाटक से भारत के वर्तमान से ध्यान भटका रहे हैं।वैश्विक खिलौना बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने का आह्वान किया।खिलौने और गेमिंग उद्योग बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। देश को बर्बाद करने पर तुले हैं। 

राहुल गांधी ने ‘टॉयकैथॉन-2021’ के प्रतियोगियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद के बाद बृहस्पतिवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में रोजगार देने वाले ही बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं, किंतु प्रधानमंत्री ध्यान भटकाकर देश के भविष्य के साथ खेल रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज एमएसएमई क्षेत्र में रोजगार देने वाले बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री अपने नाटक से भारत के वर्तमान से ध्यान भटका रहे हैं और भविष्य के साथ खेल रहे हैं।’’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने टॉयकैथॉन-2021 के प्रतिभागियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद के बाद अपने संबोधन में कहा कि भारत की वर्तमान सामर्थ्य, उसकी कला-संस्कृति को और भारतीय समाज को आज दुनिया ज्यादा बेहतर तरीके से समझना चाहती है और इसमें खिलौने और गेमिंग उद्योग बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने परंपरा और प्रौद्योगिकी को शामिल कर चलाये जाने वाले ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ अभियान को बहुत बड़ी ताकत बताते हुए वैश्विक खिलौना बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

टीकाकरण को लेकर ‘पीआर इवेंट’ से आगे नहीं बढ़ पा रही सरकार : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कोविड टीकाकरण को लेकर ‘पीआर इवेंट’ (प्रचार कार्यक्रम) से आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना टीकाकरण जब तक निरंतर बड़े स्तर पर नहीं होता, तब तक हमारा देश सुरक्षित नहीं है। अफ़सोस, केंद्र सरकार पीआर इवेंट से आगे नहीं बढ़ पा रही।’’

केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया था कि 21 जून को 80 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गए। कांग्रेस का दावा है कि कई भाजपा शासित राज्यों में 20 जून को बहुत सीमित संख्या में टीके लगाए गए और फिर 21 जून को लाखों की संख्या में टीके लगाए गए ताकि टीकाकरण को रिकॉर्ड के तौर पर पेश किया जा सके।

उधर, राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर चिंता प्रकट की और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करें। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बिहार के बाढ़ पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

महामारी के समय में यह आपदा एक बड़ी त्रासदी है। मैं कांग्रेस के साथियों से अपील करता हूं कि राहत कार्य में हाथ बटायें। हमारा हर क़दम जन सहायता के लिए उठे- यही कांग्रेस विचारधारा की असली पहचान है।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों