बंगाली मार्केट में राहुल गांधी ने खाए गोलगप्पे, पुरानी दिल्ली पहुंचकर खाया तरबूज-पिया 'मोहब्बत का शरबत', देखें तस्वीरें
By आजाद खान | Updated: April 19, 2023 08:34 IST2023-04-19T07:51:01+5:302023-04-19T08:34:39+5:30
इससे पहले राहुल गांधी ने कर्नाटक का दौरा किया था और वहां लोकल ब्रांड नंदिनी की आइस्क्रीम भी खाई थी। इस पर उन्होंने एक ट्वीट भी किया था और लिखा था कि "कर्नाटक की शान - नंदिनी इज द बेस्ट!"

फोटो सोर्स: ANI
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार शाम अचानक यहां बंगाली मार्केट और पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां गोलगप्पे, तरबूज और कुछ अन्य पकवानों का लुत्फ भी उठाया है। उन्होंने बंगाली मार्केट में गोलगप्पे खाये और वहां मौजूद लोगों से हाथ भी मिलाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुरानी दिल्ली भी गए और वहां तरबूज भी खाया है।
राहुल ने जामा मस्जिद के सामने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का अभिवादन किया और कई लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई है। उल्लेखनीय है कि रमजान का महीना होने के कारण पुरानी दिल्ली में और दिनों की तुलना में अभी ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। इससे पहले कांग्रेस नेता कर्नाटक भी गए थे और वहां राज्य के ब्रांड नंदिनी के एक डेयरी पार्लर पर आइस्क्रीम भी खाई थी।
बंगाली मार्केट में खाए गोलगप्पे, चखे तरबूज का स्वाद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सड़कों पर घुमते और रेहड़ी-पटरियों पर खाते हुए देखा गया है। वे दिल्ली के बंगाली मार्केट गए थे और वहां पर गोलगप्पे के साथ कई और पकवान भी चखा है। राहुल ने बंगाली मार्केट के नाथू स्वीट्स के पास गोलगप्पे खाए थे। इस दौरान उनसे मिलने और बात करने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई थी।
Congress leader Rahul Gandhi visited Delhi's Bengali Market this evening. pic.twitter.com/ZxSAV1S2Gh
— ANI (@ANI) April 18, 2023
इसके बाद राहुल पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद भी गए थे। उन्होंने चांदनी चौक में मोहब्बत का शरबत नाम का एक तरबूज शरबत पिया था। यही नहीं वे वहां मौजूद लोगों के साथ फोटो लिया और उनसे बातें की है। कांग्रेस नेता को कुछ लोगों से हाथ मिलाते और उनसे बात करते हुए भी देखा गया है।
Delhi | Congress leader Rahul Gandhi visited Old Delhi today evening. pic.twitter.com/WUdDkbJx1f
— ANI (@ANI) April 18, 2023
कर्नाटक में खाई थी आइस्क्रीम
इससे पहले कांग्रेस नेता को कर्नाटक के बाजारों में भी निकलते हुए और स्टोर में बिक रही चीजों को खाते हुए देखा गया था। अपने चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने 16 अप्रैल को कर्नाटक के स्थानीय मिल्क ब्रांड नंदिनी के एक मिल्क पार्लर के पास गए थे और वहां पर उन्होंने आइस्क्रीम खाई थी। इसके बारे में उन्होंने एक ट्वीट भी किया था और लिखा था कि "कर्नाटक की शान - नंदिनी इज द बेस्ट!"
बता दें कि अभी कर्नाटक में नंदिनी और अमूल को लेकर एक विवाद चल रहा है। यह मुद्दा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक बड़ा रूप ले चुका है। दरअसल, विपक्षी पार्टी कांग्रेस और जद (एस) ने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि वे अमूल को कर्नाटक में इजाजत देकर राज्य के ब्रांड नंदिनी को 'खत्म' कर देना चाहती है। ऐसे में भाजपा ने विपक्षी पार्टियों के इस आरोप को बेबुनियाद बताया है।
भाषा इनपुट के साथ