लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का हमला, कहा-PM मोदी को अर्थव्यवस्था के बारे में शून्य समझ

By स्वाति सिंह | Updated: January 28, 2020 15:02 IST

राहुल ने कहा 'अगर आठ साल के बच्चे से पूछें कि क्या नोटबंदी से आपको लाभ हुआ या आपको नुकसान? तो बच्चे कहेंगे नुकसान। हम चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी जयपुर में 'युवा आक्रोश रैली' को संबोधित कर रहे हैं।राहुल गांधी नागरिकता संशोधन कानून और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को जयपुर के रामनिवास बाग में 'युवा आक्रोश रैली' को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी नागरिकता संशोधन कानून और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को निशाना साधा है। उन्होंने कहा 'पीएम मोदी ने दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन पिछले साल एक करोड़ युवाओं की नौकरी चली गई। पीएम मोदी कही भी जाते हैं सीएए और एनआरसी की बात करते हैं, जबकि देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। जिसके बारे में वे कुछ नहीं कहते। '

साथ ही राहुल ने कहा 'अगर आठ साल के बच्चे से पूछें कि क्या नोटबंदी से आपको लाभ हुआ या आपको नुकसान? तो बच्चे कहेंगे नुकसान। हम चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के हालात इस देश का हर युवा जानता है, हर देश के पास कोई ना कोई पूंजी होती है भारत की सबसे बड़ी पूंजी उनके युवा हैं। हथियारों से हम अमेरिका का मुकाबला नहीं कर सकते लेकिन हमारे पास दुनिया के सबसे होशियार युवा हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए मंगलवार को यहां कहा कि 21वीं सदी का हिंदुस्तान अपनी इस पूंजी को बर्बाद कर रहा है क्योंकि युवा पीढ़ी इस देश के लिए जो कर सकती है वह उसे करने नहीं दिया जा रहा है। गुलाबी नगरी में आयोजित युवा आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ देश के हालात इस देश का हर युवा जानता है और पहचानता है। हर देश के पास कोई न कोई पूंजी होती है हिंदुस्तान के पास उसकी सबसे बड़ी पूंजी उसके करोड़ों युवा हैं। हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे होशियार युवा हैं। पूरी दुनिया इस बात को मानती है कि हिंदुस्तान का युवा पूरी दुनिया को बदल सकता है।’’

बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘21वीं सदी का हिंदुस्तान अपनी पूंजी को जाया कर रहा है, बर्बाद कर रहा है। आप जो इस देश के लिए करना चाहते हैं और कर सकते हैं उसे आपकी सरकार और हमारे प्रधानमंत्री होने नहीं दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा ‘‘नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन पिछले साल हिंदुस्तान में एक करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ‘‘एनआरसी की बात होगी, सीएए, एनपीआर की बात होगी। लेकिन देश के सामने जो सबसे बड़ी समस्या है जो इस देश के हर परिवार को चुभती है उसके बारे में हमारे प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं बोलते हैं।’’ उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के समय देश की जीडीपी की वृद्धि दर नौ प्रतिशत थी जो अब नये मानकों के हिसाब से भी घटकर पांच प्रतिशत रह गयी। राहुल ने कहा, ‘‘अगर आप पुराने तरीके से नापें, पूर्ववर्ती संप्रग सरकार वाले तरीके से, ....तो यह केवल ढाई प्रतिशत है। केवल ढाई प्रतिशत ... ।

 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह