लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने सरकार से पूछा- ऐसा क्या हुआ कि पीएम मोदी के रहते चीन ने भारत माता की जमीन छीन ली?

By भाषा | Updated: July 12, 2020 14:13 IST

भारत और चीन की सेनाओं के बीच बीते आठ सप्ताह से पूर्वी लद्दाख में विभिन्न स्थानों पर गतिरोध बना हुआ है। हालांकि, अब सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

Open in App

भारत-चीन तनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला किया। उन्होंने कहा कि ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते भारत माता की पवित्र जमीन को चीन ने छीन लिया? बता दें कि राहुल गांधी ने यह बात एक न्यूज रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए कहा। 

इस रिपोर्ट में एक सुरक्षा विशेषज्ञ का दावा है कि केंद्र सरकार LAC के मुद्दे पर चीन के साथ तनाव को लेकर मीडिया को 'गुमराह' कर रही है और गलवान घाटी में पीछे हटना भारत के लिए हानिकारक है। उन्होंने ट्वीट किया, ''ऐसा क्या हुआ कि मोदी जी के रहते भारत माता की पवित्र ज़मीन को चीन ने छीन लिया?'' 

गांधी लद्दाख में गतिरोध को लेकर मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भारत की जमीन चीन के ''हवाले'' करने का भी आरोप लगाया है। भारत और चीन की सेनाओं के बीच बीते आठ सप्ताह से पूर्वी लद्दाख में विभिन्न स्थानों पर गतिरोध बना हुआ है। 

हालांकि, अब सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। यह गतिरोध 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद और बढ़ गया था, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इस झड़प में चीनी सेना को भी नुकसान की खबरें हैं जिसने अब तक इसका ब्योरा नहीं दिया है। 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन