लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी जाने के लिए लखनऊ पहुंच रहे राहुल गांधी को हवाई अड्डे पर रोका जाएगा: पुलिस आयुक्त

By भाषा | Updated: October 6, 2021 11:09 IST

Open in App

लखनऊ, छह अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने कुछ सहयोगी नेताओं के साथ लखीमपुर खीरी जाने के लिए बुधवार को लखनऊ पहुंच रहे हैं,लेकिन प्रशासन ने उन्हें यहीं रोकने का निर्णय किया है।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी. के. ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया कि लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिला प्रशासन ने आग्रह किया है कि गांधी को किसी भी हालत में इन जिलों में ना आने दिया जाए।

उन्होंने कहा "अपरिहार्य परिस्थिति में राहुल गांधी लखनऊ आते हैं तो हम लोग कोशिश करेंगे कि हवाई अड्डे पर ही उनसे मिलें। हम उनसे आग्रह करेंगे कि वह लखीमपुर खीरी या सीतापुर न जाएं। सीतापुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मुझे लिखित रूप से अवगत कराया है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा वहां पर हैं और राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के आने से वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है। उन्होंने हम से आग्रह किया है कि किसी भी परिस्थिति में राहुल गांधी को सीतापुर ना आने दिया जाए।"

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने राहुल की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल के लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मांगी थी, जिसे स्थानीय प्रशासन ने जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए नकार दिया।

वाद्रा सोमवार तड़के से ही सीतापुर पुलिस की हिरासत में है पुलिस ने उनके तथा 10 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्हें सोमवार तड़के लखीमपुर खीरी जाते वक्त रास्ते में सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया था।

वाद्रा का आरोप है कि उन्हें किसी कानूनी आधार के बगैर संवैधानिक अधिकारों का हनन करते हुए सीतापुर पीएसी परिसर में कैद कर दिया गया है।

गौरतलब है कि पिछले रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को किसानों द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के मामले में भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

वाद्रा सोमवार तड़के पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र हुड्डा तथा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कुछ नेताओं के साथ मृतक किसानों के परिजन से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी जा रही थीं लेकिन उन्हें रास्ते में सीतापुर जिले में हिरासत में ले लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए