लाइव न्यूज़ :

'मेरे भाइयों को रिलीफ कैंप में ले जाइए', राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार से की ये अपील

By भाषा | Updated: April 25, 2020 13:13 IST

राहुल गांधी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि ये समझना होगा कि लॉकडाउन एक पॉज बटन की तरह है, यह किसी भी तरह से कोरोना वायरस का समाधान नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,815 हो गई है। देश में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए तीन मई तक लॉकडाउन है।

नई दिल्ली:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लॉकडाउन के चलते गुजरात में फंसे आंध्र प्रदेश के सैकड़ों मछुआरों की स्थिति को लेकर चिंता प्रकट करते हुए शनिवार को सरकार से आग्रह किया कि वह इन लोगों की मदद करे। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि इन मछुआरों के पास पर्याप्त खाना और पानी नहीं है। गांधी ने कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के छह हजार से अधिक मछुआरे पिछले एक महीने से गुजरात में फंसे हैं। उन्हें उनकी नौकाओं पर रखा गया है जहां साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है और उनके लिए सीमित खाना और पानी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सरकार से अपील करता हूं कि हमारे इन मछुआरे भाइयों को राहत शिविरों में भेजा जाए और उनकी देखभाल सुनिश्चित की जाए।’’ 

भारत में कोरोना वायरस के  24, 506 केस,  775 मौतें

भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कुल मरीजों की संख्या 24, 506 हो गई है। जिसमें 775  लोगों की मौत हो चुकी है और 5063 लोग ठीक हो चुके हैं। 24, 506 में 18 668 एक्टिव मरीज हैं।  पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1429 नए मामले सामने आए हैं और 57  लोगों की मौत हुई है पूरे देश में तीन मई तक लॉकडाउन है।

दुनिया भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 97 हजार से ज्यादा हो गई है। दुनियाभर में नोवेल कोरोना वायरस के 28 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।  

टॅग्स :राहुल गांधीकोरोना वायरसगुजरातकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं