लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता सीतापुर पहुंचे

By भाषा | Updated: October 6, 2021 17:35 IST

Open in App

सीतापुर (उत्तर प्रदेश), छह अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को लखनऊ से सीतापुर स्थित पीएसी की दूसरी बटालियन पहुंचे। पार्टी नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा को इसी परिसर में हिरासत में रखा गया है।

कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले लखनऊ हवाईअड्डे से राहुल गांधी अपने वाहन से लखीमपुर खीरी रवाना हुए।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया, ‘‘राहुल गांधी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लखनऊ हवाईअड्डे से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए हैं।’’ राहुल गांधी चन्नी और बघेल के साथ दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा और तीन अन्य को लखीमपुर जाने की अनुमति दे दी।

इससे पहले दिन में, राज्य सरकार ने राहुल गांधी को यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा था कि किसी को भी हिंसा प्रभावित जिले का माहौल खराब करने के लिए जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके विरोध में राहुल गांधी कुछ देर तक लखनऊ हवाईअड्डे पर धरने पर भी बैठे थे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने पीटीआई-भाषा को बताया था, ‘‘राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के पांच नेताओं को लखीमपुर जाने की इजाजत दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां