लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी और जे पी नड्डा ने दी वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:26 IST

Open in App

शिमला, नौ जुलाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था।

गांधी ने राज्य कांग्रेस कार्यालय ‘राजीव भवन’ में सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजिल अर्पित की। उनके साथ इस दौरान कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य राजीव शुक्ला मौजूद थे। इसके बाद गांधी ने दिवंगत नेता के बेटे और शिमला ग्रामीण क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह को गले लगाते हुए अपना दुख प्रकट किया।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रिज मैदान में सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजिल अर्पित की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मौजूद थे। भाजपा अध्यक्ष दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली से हेलीकॉप्टर से शिमला पहुंचे। पांच जुलाई को जब नड्डा इस पर्वतीय राज्य के दौरे पर थे, तब उन्होंने सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर वीरभद्र सिंह (87) ने अंतिम सांस ली थी। सिंह के पार्थिव शरीर को दिन भर अंतिम दर्शन के लिए यहां उनके आवास हौली लॉज में रखा गया था। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को जनता द्वारा अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए रिज मैदान में सुबह नौ बजे से 11:30 बजे तक रखा गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट से दोपहर एक बजे तक कार्यालय में रखा गया।

दोनों ही स्थानों पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक अपने नेता के ‘आखिरी दर्शन’ के लिए आए और इस दौरान उन्होंने ‘राजा साहब, अमर रहें’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, राजा साहब का नाम रहेगा,’ और ‘राजा नहीं फकीर था, जनता की तकदीर था’ के नारे भी लगाए। इसके बाद पर्थिव शरीर को रामपुर ले जाया गया और इसके शाम तक पद्म महल पहुंचने की संभावना है।

शनिवार को अंतिम संस्कार से पहले अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को पद्म महल में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रखे जाने का कार्यक्रम है।

कांग्रेस के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि शनिवार को सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान कांग्रेस नेताओं का एक शिष्टमंडल, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से वहां जाएगा। इस शिष्टमंडल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह