लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी और कांग्रेस को झटका, आनंद शर्मा ने दिया इस्तीफा, पढ़िए पत्र में क्या लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2025 17:31 IST

कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख दोनों को बताया है, मेरे विचार से, समिति का पुनर्गठन किया जाना चाहिए ताकि इसमें क्षमतावान और प्रतिभाशाली युवा नेताओं को शामिल किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री रह चुके शर्मा ने लगभग एक दशक तक पार्टी के विदेश मामलों के विभाग का नेतृत्व किया।शर्मा अब भी कांग्रेस के सदस्य बने हुए हैं।अंतरराष्ट्रीय मामलों पर कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे हैं।

नई दिल्लीः वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने रविवार को पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया ताकि इसके पुनर्गठन में मदद मिल सके और युवा नेताओं को इसमें शामिल किया जा सके। केंद्रीय मंत्री रह चुके शर्मा ने लगभग एक दशक तक पार्टी के विदेश मामलों के विभाग का नेतृत्व किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित अपने त्यागपत्र में शर्मा ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले भी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख दोनों को बताया है, मेरे विचार से, समिति का पुनर्गठन किया जाना चाहिए ताकि इसमें क्षमतावान और प्रतिभाशाली युवा नेताओं को शामिल किया जा सके।

इससे इसके कामकाज में निरंतरता सुनिश्चित होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, मैं विदेश मामलों के विभाग (डीएफए) के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं ताकि इसका पुनर्गठन हो सके।’’ पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य शर्मा लगभग चार दशकों से अंतरराष्ट्रीय मामलों पर कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे हैं। हालांकि, शर्मा अब भी कांग्रेस के सदस्य बने हुए हैं।

पत्र में शर्मा ने कहा कि डीएफए पिछले कुछ दशकों से दुनिया भर में समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के साथ कांग्रेस के संबंधों को बनाने और मजबूत करने में सक्रिय रूप से लगा हुआ है, जो लोकतंत्र, समानता और मानवाधिकारों के मूल्यों को साझा करते हैं।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसहिमाचल प्रदेशराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल