लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा-किसकी सरकार ने मसूद अजहर को भेजा पाकिस्तान?

By स्वाति सिंह | Updated: March 9, 2019 14:45 IST

इससे पहले शनिवार को ही राहुल गांधी ने गोवा में परंपरागत मछुआरों के एक समूह को आश्वासन दिया कि अगर इस साल केंद्र में उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो मत्स्य पालन के लिए एक अलग केंद्रीय मंत्रालय बनाया जाएगा।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा 'कुछ दिन पहले पुलवामा में सीआरपीएस के लोग शहीद होते हैं, मेरा पीएम मोदी से एक छोटा सा सवाल है। इन सीआरपीएस के जवानों को किसने मारा? जैश-ए-मुहम्मद के चीफ का क्या नाम है, क्या बीजेपी की सरकार ने मसूद अजहर को हिंदुस्तान की जेल से पाकिस्तान नहीं भेजा था'।

हावेरी में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा।उन्होंने कहा 'नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं लेकिन पूरा देश जानता है कि वह भ्रष्ट हैं।' उन्होंने कहा 'मोदी जी, आप देश को बताइए जब चीन की सेना डोकलाम में घुस गयी थी, तब आप चीन के राष्ट्रपति के साथ झूला झूल रहे थे।'

इससे पहले शनिवार को ही राहुल गांधी ने गोवा में परंपरागत मछुआरों के एक समूह को आश्वासन दिया कि अगर इस साल केंद्र में उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो मत्स्य पालन के लिए एक अलग केंद्रीय मंत्रालय बनाया जाएगा।

शुक्रवार को गोवा पहुंचे राहुल ने खनन पर निर्भर लोगों, पारंपरिक मछुआरों, तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) अधिसूचना में हालिया संशोधन और वास्को शहर में कोयला प्रबंधन का विरोध करने वाले पर्यावरणविदों के साथ शनिवार को यहां कई बैठकें कीं।

राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र में एक अलग मंत्रालय की मांग को शामिल करने पर सहमत हुए हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसकर्नाटकलोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं