राहुल ने महाराष्ट्र में भूस्खलन से जानमाल के नुकसान पर दुख जताया
By भाषा | Updated: July 23, 2021 18:49 IST2021-07-23T18:49:19+5:302021-07-23T18:49:19+5:30

राहुल ने महाराष्ट्र में भूस्खलन से जानमाल के नुकसान पर दुख जताया
नयी दिल्ली, 23 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 36 लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राहत एवं बचाव कार्य में मदद करें।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे राहत और बचाव कार्य में सहयोग करें। बारिश से लगातार तबाही हो रही है और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जीवन बाधित है। कृपया सुरक्षित रहें।’’
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के तटीय रायगढ़ जिले में एक गांव के नजदीक भूस्खलन होने के कारण 36 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।