लाइव न्यूज़ :

राहुल ने कर्नाटक विस्फोट पर दुख जताया, गहन जांच की मांग की

By भाषा | Updated: January 22, 2021 09:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के शिवमोगा जिले में हुए विस्फोट की घटना पर शुक्रवार को दुख व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इस मामले की गहन जांच की जरूरत है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक में विस्फोट की खबर दुखद है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। इस तरह की घटनाओं की गहन जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सके।’’

शिवमोगा जिले में ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में बृहस्पतिवार रात धमाका हो गया था जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए।

माना जा रहा है कि विस्फोटक खनन के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। विस्फोट से ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस