राहुल ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख के निधन पर दुख जताया
By भाषा | Updated: March 11, 2021 22:56 IST2021-03-11T22:56:18+5:302021-03-11T22:56:18+5:30

राहुल ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख के निधन पर दुख जताया
नयी दिल्ली, 11 मार्च कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी के निधन पर शोक प्रकट किया।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राजयोगिनी दादी हृदय मोहिनी जी को मेरी श्रद्धांजलि। उन्हें आध्यात्मिक चेतना की प्रेरणा देने में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाएगा और उनकी शिक्षाएं दुनिया भर में ब्रह्मकुमारी का निरंतर मार्गदर्शन करती रहेंगी। ओम शांति।’’
गौरतलब है कि दादी हृदयमोहिनी का बृहस्पतिवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।