लाइव न्यूज़ :

राहुल ने आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया, राज्य सरकारों से मदद की अपील की

By भाषा | Updated: July 12, 2021 14:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत होने पर सोमवार को दुख जताया और दोनों प्रदेशों की सरकार से आह्वान किया कि वे मृतकों के परिवारों की हर संभव सहायता करें।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ बिजली गिरने से उत्तर प्रदेश व राजस्थान में 24 घंटे में 38 लोगों की जान गयी। इस दुखद घड़ी में उन सभी के प्रियजनों को शोक संवेदनाएं। राज्य सरकारों से अपील है कि मृतकों के परिवारजनों की हर संभव सहायता करें।’’

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इनके अलावा कौशांबी और फिरोजाबाद जिलों में भी रविवार को आकाशीय बिजली से सात लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य के तीनों जिलों से कुल 12 लोगों के मौत की खबर आई है।

उधर, राजस्थान के जयपुर, झालावाड़ और धौलपुर जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए