राहुल ने पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख जताया

By भाषा | Updated: October 29, 2021 19:10 IST2021-10-29T19:10:10+5:302021-10-29T19:10:10+5:30

Rahul expressed grief over the death of Puneet Rajkumar | राहुल ने पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख जताया

राहुल ने पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख जताया

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति संवेदना प्रकट की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना है। वह जल्द, बहुत जल्द चले गए।’’

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनके मित्रों, प्रशंसकों और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।’’

गौरतलब है कि कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राजकुमार (46) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे पुनीत अपने प्रशंसकों के बीच ‘‘अप्पू’’ नाम से मशहूर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul expressed grief over the death of Puneet Rajkumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे