राहुल ने माधव सोलंकी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
By भाषा | Updated: January 9, 2021 09:58 IST2021-01-09T09:58:24+5:302021-01-09T09:58:24+5:30

राहुल ने माधव सोलंकी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
नयी दिल्ली, नौ जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर शनिवार को दु:ख जताया और कहा कि सोलंकी पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए याद किए जाएंगे।
उन्होंने ट्वीट किया, "माधव सिंह सोलंकी के निधन से दु:खी हूं। उन्हें कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने में योगदान के लिए याद किया जाएगा।"
कांग्रेस नेता ने कहा, "उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है।"
सोलंकी का शनिवार को 93 साल की आयु में निधन हो गया। वह चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वह विदेश मंत्री भी रहे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।