लाइव न्यूज़ :

बिहार कांग्रेस में संभावित बदलावों को लेकर राहुल ने वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की

By भाषा | Updated: July 7, 2021 23:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की बिहार इकाई में संभावित बदलावों को लेकर बुधवार को राज्य से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पर पहुंचकर उनसे मुलाकात करने वाले नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री मीरा कुमार, शकील अहमद, प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा, वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रसाद सिंह, निखिल कुमार, अवधेश सिंह, अशोक राम, अनिल शर्मा और अजीत शर्मा शामिल थे।

पार्टी के एक नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इन नेताओं ने बिहार कांग्रेस में संभावित बदलावों को लेकर राहुल गांधी के समक्ष अपनी राय रखी है।’’

सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद बुधवार शाम बिहार प्रदेश कांग्रेस के कई विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से भी राहुल गांधी ने मुलाकात की।

पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजद (राष्ट्रीय जनता दल) और वाम दलों के साथ गठबंधन में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस सिर्फ 19 सीटें ही जीत पाई थी। राजद और वाम दलों के मुकाबले कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इसके बाद से ही बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव को लेकर चर्चा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos