लाइव न्यूज़ :

राहुल ने संसदीय समिति की बैठक में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन के मुद्दों पर चर्चा की मांग की

By भाषा | Updated: July 14, 2021 21:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को रक्षा संबंधित संसद की स्थायी समिति की बैठक में पाकिस्तान, सीमा पर चीन के आक्रामक रवैये और अफगानिस्तान कई इलाकों में तालिबान के कब्जे समेत कई मुद्दे उठाए और कहा कि इन पर भी चर्चा होनी चाहिए।

सूत्रों के मुताबिक, समिति के प्रमुख और भाजपा नेता जुआल ओरांव ने इन पर चर्चा से इनकार किया और कहा कि ये विषय एजेंडे के लिए पहले से तय नहीं हैं।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद राहुल गांधी बैठक के खत्म होने से कुछ मिनट पहले ही बाहर निकल गए।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘बैठक के एजेंडे में छावनी बोर्डों कामकाज पर चर्चा करना शामिल था। राहुल गांधी ने कहा कि पिछली कुछ बैठकों से लगातार इसी पर बात हो रही है। उन्होंने कहा कि इस पर बात हो, लेकिन चीन सीमा पर जो कर रहा है, अफगानिस्तान में तालिबान कब्जा कर रहा है, श्रीलंका में चीन अपना प्रभाव बढ़ा रहा है, ऐसे बड़े मुद्दों पर भी चर्चा होनी चाहिए।’’

सूत्रों ने यह जानकारी भी दी कि राहुल गांधी ने पाकिस्तान से आतंकी खतरे को लेकर चर्चा की मांग उठाई।

सूत्रों के अनुसार, ओरांव ने कहा कि अगर कोई सदस्य किसी विषय पर चर्चा चाहता है तो उसे प्रक्रिया का पालन करना चाहिए और 14 दिन पहले नोटिस देना चाहिए।

सूत्रों ने बताया, ‘‘एक अन्य विपक्षी दल के नेता ने भी राहुल गांधी की बात का समर्थन किया और कहा कि चीन की आक्रमकता समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!