लाइव न्यूज़ :

राहुल ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार की आलोचना की

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह ‘‘सभी के लिए विनाश’’ और ‘‘बढ़ती कीमतों’’ का विकास है।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट को टैग किया, जिसमें दावा किया गया है कि अगर सरकार ने करों में वृद्धि नहीं की होती तो पेट्रोल 66 रुपये प्रति लीटर होता और डीजल 55 रुपये प्रति लीटर होता। गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ‘‘कर उगाही’’ में लिप्त है। गांधी ने ‘टैक्स एक्सटॉर्शन’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘सबका विनाश, महंगाई का विकास।’’

रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। लगातार चौथे दिन 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने देश भर में पेट्रोल और डीजल की दरों को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया। राज्य के स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.84 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 111.77 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। मुंबई में डीजल की कीमत अब 102.52 रुपये प्रति लीटर है, जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 94.57 रुपये है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एनपीके (उर्वरक) की कीमत में 275 रुपये और एनपी (उर्वरक) की कीमत में 20 रुपये की बढ़ोतरी की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दैनिक बढ़ोतरी के साथ सरकार ने डीजल की कीमतों को 100 रुपये के पार कर दिया है। भाजपा शासन के तहत, कार्यकर्ता और किसान बढ़ती कीमतों के बोझ से दबे हैं, जबकि केवल मोदी के दोस्त ही अमीर हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल