लाइव न्यूज़ :

राहुल ने टीके की कमी का आरोप लगाकर सरकार की आलोचना की, स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार

By भाषा | Updated: August 1, 2021 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोविड-19 टीके की कमी का आरोप लगाते हुए रविवार को सरकार पर हमला किया जिस पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पलटवार करते हुए उन पर ‘‘ओछी राजनीति’’ करने के आरोप लगाए।

राहुल ने ‘वेयरऑरवैक्सीन्स’ (टीके कहां हैं) हैशटैग के साथ ट्वीट करते हुए कहा कि जुलाई बीत गया लेकिन टीके की कमी खत्म नहीं हुई। उन्होंने टीकों की कथित कमी पर मीडिया रिपोर्ट का संग्रथित चित्र (मोंटाज) भी ट्वीट के साथ संलग्न किया।

कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने जुलाई के अपने ट्वीट को टैग किया जिसमें उन्होंने कहा था कि जुलाई आ गयी है, टीके नहीं आए।

राहुल के ट्वीट को टैग करते हुए मंडाविया ने कहा कि जुलाई में टीके की 13 करोड़ से अधिक खुराक दी गई और इस महीने टीकाकरण कार्यक्रम में और तेजी लाई जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘इस उपलब्धि के लिए हमें अपने स्वास्थ्यकर्मियों पर गर्व है। आपको भी उन पर और देश पर गर्व होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपने हमारे वैज्ञानिकों के बारे में एक भी शब्द नहीं कहा, लोगों से टीका लगवाने की अपील नहीं की। इसका यह मतलब है कि टीकाकरण के नाम पर आप ओछी राजनीति कर रहे हैं। वास्तव में टीके की कमी नहीं है बल्कि आपमें परिपक्वता की कमी है।’’

देश में टीके की कमी का मुद्दा कांग्रेस उठाती रही है और केंद्र सरकार से अपील की है कि टीकाकरण में तेजी लाई जाए। पार्टी का कहना है कि कोविड-19 की तीसरी लहर को रोकने का यही एकमात्र तरीका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं