राहुल ने रवि दहिया को रजत पदक की बधाई दी
By भाषा | Updated: August 5, 2021 18:00 IST2021-08-05T18:00:15+5:302021-08-05T18:00:15+5:30

राहुल ने रवि दहिया को रजत पदक की बधाई दी
नयी दिल्ली, पांच अगस्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान रवि दहिया को बृहस्पतिवार को बधाई दी।
रवि दहिया बृहस्पतिवार को तोक्यो ओलंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रूसी ओलंपिक समिति के जावुर युवुगेव से हारकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक से चूक गये। उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘शानदार, रवि दहिया। रजत पदक हासिल करने के लिए बधाई।’’
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रवि दहिया को बधाई दी।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देश के लिए रजत पदक लाने पर रवि दहिया को बधाई। आप चैम्पियन हैं। टीम इंडिया, आपको शुभकामनाएं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।