लाइव न्यूज़ :

फिल्मकारों पर छापेमारी को लेकर राहुल ने सरकार पर निशाना साधा, भाजपा ने पलटवार किया

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अनुराग कश्यप समेत कुछ फिल्म निर्माताओं और अभिनेत्री तापसी पन्नू के घरों एवं कार्यालयों पर आयकर विभाग की छापेमारी की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे’ की तर्ज पर सरकार किसान समर्थकों के खिलाफ छापेमारी करवा रही है।

दूसरी तरफ, राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मीडिया की स्वतंत्रता पर कांग्रेस का ज्ञान देना ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ की तरह है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कुछ मुहावरे: उंगलियों पर नचाना- केंद्र सरकार आयकर विभाग, ईडी, सीबीआई के साथ ये करती है। भीगी बिल्ली बनना- केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया। खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे- जैसे केंद्र सरकार किसान-समर्थकों पर रेड कराती है।’’

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्मकार अनुराग कश्यप व उनके साझेदारों के घरों और कार्यालयों पर बुधवार को छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच का एक हिस्सा है । उन्होंने बताया कि यह छापेमारी मुंबई और पुणे में 30 स्थानों पर की गई जिसमें रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ शुभाशीष सरकार तथा सेलिब्रिटी और प्रतिभा प्रबंधन कंपनी केडब्ल्यूएएन के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।

राहुल गांधी के हमले को लेकर पलटवार करते हुए जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी जी, इन मुहावरों को भी याद करिये। 1. सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को - आपातकाल में मीडिया की आज़ादी पर अंकुश लगाने वाली कांग्रेस का मीडिया की आजादी पर ज्ञान देना । उंगली पर गिने जा सकना - कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और चुनाव में स्थिति । रंगा सियार - सबसे सांप्रदायिक पार्टी सेकुलरिज्म का ढोंग करती है; एक परिवार की पार्टी अब लोकतंत्र पढ़ा रही है।’’

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार ने जांच एजेंसियों को पूरी आजादी दे रखी है और बॉलीवुड की कोई भी हस्ती एजेंसियों के निशाने पर नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए संस्थाओं को बर्बाद कर दिया और विपक्ष को बदनाम करने का प्रयास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच