लाइव न्यूज़ :

राहुल और प्रियंका ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: October 18, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों के दाम इस कदर बढ़ा दिए गए हैं कि अब हवाई चप्पल वालों और मध्य वर्ग के लोगों का सड़क पर सफर करना भी मुश्किल हो गया है।

राहुल गांधी ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ये बेहद गंभीर मुद्दा है -चुनाव-वोट-राजनीति से पहले आती हैं जनता की साधारण ज़रूरतें, जो आज पूरी नहीं हो पा रहीं। मोदी मित्रों के फ़ायदे के लिए जिस जनता को धोखा दिया जा रहा है, मैं उस जनता के साथ हूं और उनकी आवाज़ उठाता रहूंगा।’’

प्रियंका गांधी ने भी एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘वादा किया था कि हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज से सफर करेंगे। लेकिन भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ा दिए कि अब हवाई चप्पल वालों और मध्य वर्ग का सड़क पर सफर करना भी मुश्किल हो गया है।’’

कांग्रेस के दोनों नेताओं ने जो खबरें साझा कीं उनमें कहा गया है कि अब पेट्रोल विमान के ईंधन से भी ज्यादा महंगा हो गया है।

रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलयम विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

दिल्ली में अब पेट्रोल 105.84 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर