लाइव न्यूज़ :

राहुल और प्रियंका गांधी शनिवार को अमेठी में पदयात्रा करेंगे

By भाषा | Updated: December 17, 2021 11:54 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), 17 दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार, 18 दिसंबर को अमेठी के जगदीशपुर से हारीमऊ गांव तक छह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।

कांग्रेस की जिला इकाई के प्रवक्ता अरविंद चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बताया कि 18 दिसंबर को सुबह लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राहुल और प्रियंका सड़क मार्ग से अमेठी जाएंगे। वे यहाँ आरक्षित विधानसभा सीट जगदीशपुर के रामलीला मैदान से हारीमऊ गांव तक मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित करीब छह किलोमीटर की पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि राहुल और प्रियंका का अमेठी दौरा एक दिवसीय है। पदयात्रा के समापन स्थल हारीमऊ में वे एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

राहुल और प्रियंका की पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। लंबे अर्से बाद अमेठी आ रहे राहुल के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। राहुल और प्रियंका के स्वागत में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य नरेंद्र मिश्र ने कहा ‘‘राहुल और प्रियंका का अमेठी से परिवार जैसा रिश्ता है। वे हमेशा अमेठी और यहाँ के लोगों के लिए सोचते और काम करते हैं। कोरोना काल में वे अपने इस परिवार की मदद के लिए सब से आगे रहे।’’

गौरतलब हैं कि जगदीशपुर विधानसभा सीट आरक्षित है और यहां से भाजपा के सुरेश पासी विधायक हैं जो प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं। राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी से हारने के बाद दूसरी बार अमेठी के दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी 15 वर्षों तक यहाँ से सांसद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान