लाइव न्यूज़ :

राहुल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने पवार को जन्मदिन की बधाई दी

By भाषा | Updated: December 12, 2020 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छी सेहत एवं दीर्घायु होने की कामना की।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘शरद पवार जी को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं।’’

पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘राकांपा अध्यक्ष शरद पवार जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके खुशहाल, सेहतमंद और लंबी जिंदगी की कामना करता हूं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी पवार को जन्मदिन कर शुभकामनाएं दीं।

पवार आज 80 साल के हो गए। पिछले साल उन्होंने महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन ‘महा विकास आघाडी (एमवीए) की सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इस बीच, राकांपा प्रमुख ने पवार ने बृहस्पतिवार को मीडिया के एक हिस्से में आयी इन खबरों को खारिज कर दिया कि वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के अध्यक्ष बन सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे