लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों को लेकर राहुल ने फिर केंद्र पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:41 IST

Open in App

कलपेट्टा (केरल), 28 जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर बृहस्पतिपार को केंद्र सरकार पर फिर निशाना साधा और दावा किया कि देश के ज्यादातर किसानों को इन कानूनों के ब्यौरे के बारे में विस्तृत जानकारी ही नहीं है और अगर उन्हें यह विस्तृत जानकारी होती तो यह आंदोलन पूरे देश में चल रहा होता।

उन्होंने यह भी कहा कि तीनों केंद्रीय कृषि कानून किसानों पर आक्रमण हैं।

दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड हुई हिंसा के एक दिन बाद कांग्रेस नेता ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार से आग्रह किया था कि वह तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया।

उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के कलपेट्टा इलाके में आयोजित यूडीएफ के सम्मलेन में बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ज्यादातर किसानों को इन कानूनों के ब्यौरे के बारे में विस्तृत जानकारी ही नहीं है और अगर उन्हें यह विस्तृत जानकारी होती तो यह आंदोलन पूरे देश में चल रहा होता।’’

राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष शासित राज्यों में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियों का ‘आक्रामक ढंग से’ इस्तेमाल कर रही है।

साथ ही, उन्होंने कहा, ‘‘केरल सरकार पर ऐसा कोई दबाव नहीं है। सीबीआई और ईडी यहां के मामलों में आराम से बैठी हैं।’’

उन्होंने माकपा नीत एलडीएफ पर निशाना साधते हुए सवाल किया, ‘‘भाजपा यहां कांग्रेस पर ज्यादा हमले करती है या माकपा पर करती है? क्या प्रधानमंत्री केरल के मुख्यमंत्री पर हमला करते हैं या फिर वह कांग्रेस नेतृत्व पर हमला करते हैं?’’

राहुल गांधी ने एक बार फिर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र को देश के तीन-चार उद्योगपतियों के हाथों में सौंपना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर