लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों को लेकर राहुल ने फिर केंद्र पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:46 IST

Open in App

कलपेट्टा (केरल), 28 जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर फिर निशाना साधा और दावा किया कि देश के ज्यादातर किसानों को इन कानूनों के ब्यौरे के बारे में विस्तृत जानकारी ही नहीं है और अगर उन्हें यह विस्तृत जानकारी होती तो यह आंदोलन पूरे देश में चल रहा होता।

उन्होंने यह भी कहा कि तीनों केंद्रीय कृषि कानून किसानों पर ‘आक्रमण’ हैं।

दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड हुई हिंसा के एक दिन बाद कांग्रेस नेता ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार से आग्रह किया था कि वह तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया।

उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के कलपेट्टा इलाके में आयोजित यूडीएफ के सम्मलेन में बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ज्यादातर किसानों को इन कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी ही नहीं है और अगर उन्हें यह विस्तृत जानकारी होती तो यह आंदोलन पूरे देश में चल रहा होता।’’

राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष शासित राज्यों में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियों का ‘आक्रामक ढंग से’ इस्तेमाल कर रही है।

साथ ही, उन्होंने कहा, ‘‘केरल सरकार पर ऐसा कोई दबाव नहीं है। सीबीआई और ईडी यहां के मामलों में आराम से बैठी हैं।’’

उन्होंने माकपा नीत एलडीएफ पर निशाना साधते हुए सवाल किया, ‘‘भाजपा यहां कांग्रेस पर ज्यादा हमले करती है या माकपा पर करती है? क्या प्रधानमंत्री केरल के मुख्यमंत्री पर हमला करते हैं या फिर वह कांग्रेस नेतृत्व पर हमला करते हैं?’’

राहुल गांधी ने एक बार फिर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र को देश के तीन-चार उद्योगपतियों के हाथों में सौंपना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू