लाइव न्यूज़ :

राहुल ने सभी नागरिकों के लिए कोरोना के टीके की पैरवी की

By भाषा | Updated: April 7, 2021 14:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के सभी नागरिकों के लिए कोरोना के टीके की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि इस टीके की जरूरत को लेकर बहस करना हास्यास्पद है तथा हर भारतीय सुरक्षित जीवन का मौका पाने का हकदार है।

उन्होंने ‘कोविड वैक्सीन’ हैशटैग से ट्वीट किया, ‘‘जरूरत और मर्जी को लेकर बहस करना हास्यास्पद है। हर भारतीय सुरक्षित जीवन का मौका पाने का हकदार है।’’

गौरतलब है कि पूरे देश में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत 45 साल से अधिक उम्र के लोग टीका लगवा सकते हैं।

इस बीच, राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘‘महामारी के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्यकर्मी हमारे योद्धा हैं। मैं नागरिकों की रक्षा करने की उनकी प्रतिबद्धता, साहस और समर्पण के लिए उनको सलाम करता हूं। मैं त्याग के लिए उनके परिवारों का भी आभार व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने लोगों का आह्वान किया, ‘‘इस वायरस को नियंत्रित करने के लिए देश के नागरिक के तौर पर हमें अपने हिस्से की भूमिका निभानी होगी। हम मास्क लगाएं और दूसरे सभी प्रोटोकॉल का पालन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल