कोरोना के एक करोड़ मामले होने पर राहुल का आरोप: अनियोजित लॉकडाउन से करोड़ों जिंदगी बर्बाद हुईं

By भाषा | Updated: December 19, 2020 11:23 IST2020-12-19T11:23:53+5:302020-12-19T11:23:53+5:30

Rahul accuses Corona of having one crore cases: crores of lives were ruined by unplanned lockdown | कोरोना के एक करोड़ मामले होने पर राहुल का आरोप: अनियोजित लॉकडाउन से करोड़ों जिंदगी बर्बाद हुईं

कोरोना के एक करोड़ मामले होने पर राहुल का आरोप: अनियोजित लॉकडाउन से करोड़ों जिंदगी बर्बाद हुईं

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड़ से अधिक होने के बाद शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि तैयारी के बिना किए गए लॉकडाउन से देश में करोड़ों जिंदगी बर्बाद हो गईं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना संक्रमण के एक करोड़ मामले हो गए और करीब 1.5 लाख लोगों की मौत हो गई। अनियोजित लॉकडाउन से लड़ाई को 21 दिनों में नहीं जीता जा सका, जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा था। लेकिन इससे देश में करोड़ों जिंदगी बर्बाद हो गईं।’’

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 25,152 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई। संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या भी हालांकि बढ़कर 95.50 लाख हो गई है।

गत 24 घंटे के दौरान 347 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,45,136 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul accuses Corona of having one crore cases: crores of lives were ruined by unplanned lockdown

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे