लाइव न्यूज़ :

राहुल ने भाजपा पर टीके को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया, हर्षवर्धन का पलटवार

By भाषा | Updated: June 16, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि इस वक्त देश में कोरोना रोधी टीकों की कमी पर पर्दा डालने के लिए ‘भाजपा के रोज के झूठ और खोखले नारों’ की जरूरत नहीं है, बल्कि त्वरित और संपूर्ण रूप से टीकाकरण करना समय की मांग है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस के युवराज’ का ‘भ्रम फैलाने का एजेंडा’ अब नहीं चलेगा।

कांग्रेस नेता ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘देश को तुरंत व पूर्ण टीकाकरण चाहिए- मोदी सरकार की निष्क्रियता से हुई टीके की कमी को छुपाने के लिए भाजपा के रोज़ के झूठ और खोखले नारे नहीं!‘‘

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री की झूठी छवि बचाने के लिए केंद्र सरकार की लगातार कोशिशें वायरस को बढ़ावा दे रही हैं और जनता की जान ले रही हैं।’’

उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसमें कथित तौर पर कहा गया है कि कई वैज्ञानिकों ने टीकों की दोनों खुराक के बीच अंतराल बढ़ाने के कदम का समर्थन किए जाने से इंकार किया है।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, ‘‘कोविशील्ड की डोज़ के बीच अंतराल बढ़ाने का फ़ैसला पारदर्शी व वैज्ञानिक सबूतों पर आधारित है,लेकिन अतुल्य प्रतिभा के धनी कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जी के ज्ञान के सामने तो आर्यभट्ट व अरस्तु जैसे विद्वान भी नतमस्तक हो जाएं। वैक्सीन पर भ्रम फ़ैलाने का एजेंडा अब नहीं चलेगा।’’

राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न राज्यों में जान गंवाने वाले चिकित्सकों का आंकड़ा साझा किया और कहा कि वह इन शहीदों को सलाम करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे