लाइव न्यूज़ :

मनरेगा लागू करने में रघुवंश की भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा: उपराष्ट्रपति नायडू

By भाषा | Updated: September 13, 2020 16:05 IST

जून में रघुवंश प्रसाद सिंह की कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और शुरूआत में उन्हें एम्स पटना में भर्ती किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएम वेंकैया नायडू ने कहा कि ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरोगा) लागू करने में सिंह की भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।एम वेंकैया नायडू ने कहा, “उनके परिवार के सदस्यों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”  रघुवंश प्रसाद सिंह का यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रविवार को निधन हो गया।

नयी दिल्ली: उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ को क्रियान्वित करने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। सिंह का यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रविवार को निधन हो गया।

वह 74 वर्ष के थे। जून में सिंह की कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और शुरूआत में उन्हें एम्स पटना में भर्ती किया गया था। बाद में, पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया, जहां सांस लेने में परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं के कारण उनका निधन हो गया।

उप-राष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया, “पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से दुख हुआ। वह अच्छे सांसद थे और जमीन से जुड़े नेता थे, उन्होंने गरीबों और ग्रामीण लोगों के उत्थान के लिए बहुत काम किया।”

नायडू ने कहा कि ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरोगा) लागू करने में सिंह की भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, “उनके परिवार के सदस्यों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”  

टॅग्स :एम. वेकैंया नायडूइंडियाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन